Sunday, 15 April 2018

General Knowledge Question (सामान्य ज्ञान) 5

महत्त्वपूर्ण प्रश्न
1. 1999 में गठित प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष कौन थे - शिवचरण माथुर
2. राजस्थान में राजस्व न्यायालय का मुख्यालय कहाँ है - अजमेर
3. राजस्थान में सर्वाधिक चावल का उत्पादन किस जिले में किया जाता है - हनुमानगढ़
4. गोगाजी के गुरु थे - गुरू गोरखनाथ
5. "सागड़ी प्रथा" से तात्पर्य है - बंधुआ मजदूर
6. राजस्थान में हस्तशिल्प डिजाइन एवं विकास केन्द्र कहाँ पर स्थित है - जयपुर
7. किस बोली को भीलों की बोली कहा जाता है - बागड़ी बोली
8. "एक थम्बा महल" के नाम से प्रसिद्ध "प्रहरी मीनार" का निर्माण किसने करवाया - महाराजा अजीत सिंह ने
9. देवकुण्ड की छतरियां किनकी याद में निर्मित की गई - बीकानेर के राजाओं की
10. बीजक डूंगरी पर अशोक के शिलालेख की खोज किसने की - केप्टन बर्ट ने
11. किस स्थान को ताम्रवती नगरी के नाम से जाना जाता है - आहड़ (उदयपुर)
12. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहाँ स्थित है - बीकानेर
13. राजस्थान से प्राप्त सबसे प्राचीन सिक्के कहलाते है - आहत (पंचमार्क) सिक्के
14. मौलाना अब्दुल कलाम अरबी-फारसी शोध संस्थान कहाँ स्थित है - टोंक
15. "हाथीमना" नृत्य किस जनजाति से सम्बंधित है - भील जनजाति में
16. "बस्सी की काष्ठ कला" किस जिले से सम्बंधित है - चित्तौडग़ढ़ से
17. अमृता देवी मृगवन कहाँ स्थित है - खेजड़ली (जोधपुर) में
18. राजस्थान राज्य में न्यूनतम कृषिगत क्षेत्र (व्यर्थ पठारी भूमि क्षेत्र) है - राजसमंद
19. जैविक ईंधन(जेट्रोपा/रतनजोत) का व्यवसायिक उत्पादन करने वाला भारत का प्रथम राज्य छतीसगढ़ है। तो राजस्थान का प्रथम जिला है - जयपुर
20. "कृष्णा विलास महल" कहाँ स्थित है - उदयपुर में
21. राजस्थान के किस जिले का आकार कुछ-कुछ अर्द्धचंद्राकार या प्याले  जैसा है - सीकर
22. आदिवासियों के वर पक्ष के द्वारा वधू के पिता को वधू मूल्य के रूप में धन देने की प्रथा कहलाती है - दापा
23. राजस्थान का वह संगीतज्ञ, जिसके बारे में किवदन्ती है कि उसने एक राग से पत्थर को पिघला दिया था - हरिसिंह
24. आदिवासियों में "कटकी" वस्त्र पहना जाता है - अविवाहित युवतियों के द्वारा
25. जैसलमेर की पटवों की हवेलियाँ क्यों प्रसिद्ध है - पत्थर की जालियों में की गई कटाई के कारण

10 अप्रेल, 2018 विशेष
1. अंतरिक्ष स्टेशन तियागोंग 1
चीन द्वारा वर्ष 2011 में प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान तियांगोंग-1 का मार्च, 2016 में चीन की स्पेस एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन से सम्पर्क टूटने के पश्चात् अंतरिक्ष में बेकार घूम रहे इस स्टेशन का मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में गिरा |
2. वर्चुअल आईडी
आधार संख्या जारी करने वाले प्राधिकरण यूआईडीएआई ने आभासी पहचान यानि वर्चुअल आईडी (VID) को आधार में पत्ते को अपडेट करने के लिए प्रायोगिक तौर पर शुरू किया है | वीआईडी आधार संख्या के प्रारम्भिक विकल्प के रूप में काम करेगी | विभिन्न सेवा प्रदाता आधार संख्या की जगह इस आईडी को स्वीकार करेंगे | अपनी ई-मेल आईडी या अन्य किसी साइट पर आईडी बनाने की तरह ही वर्चुअल आईडी बनायी जा सकती है |
3. यूरो-6 मानक ईंधन
दिल्ली और निकटस्थ इलाकों में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पंहुचने की चुनौती से निपटने के लिए यूरो-6 मानक के डीजल और पेट्रोल को काम में लिया जायेगा | दिल्ली देश का पहला शहर है जहाँ यूरो 4 मानक के ईंधन की बजाय सीधे यूरो-6 का इस्तेमाल होगा | इस मानक के अनुकूल ईंधन की आपूर्ति के बाद पूरे देश में यह 1 अप्रेल, 2020 से शुरू होगा |
4. टॉप शैक्षणिक संस्थान
केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओर से तैयार ओवरऑल रैंकिंग में बैंगलूरू का इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस शीर्ष पर है | यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बैंगलूरू तथा कॉलेज में दिल्ली की मिरांडा कॉलेज प्रथम स्थान पर है | इसमें राजस्थान के काफी कम संसथान है |

समसामयिक प्रश्न
1. हाल ही में किस देश के 100 राजनयिकों को अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों ने निष्कासित करने का निर्णय लिया है - रूस
2. हाल ही में किस विवादित सागर में चीन की वायुसेना के युद्ध अभ्यास के बाद विवाद पैदा हो गया - दक्षिण चीन सागर
3.  सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आईपीसी की किस धारा में दोषी पाए गए लोगों को उम्रकैद से कम सजा देना गैरकानूनी घोषित किया - धारा-302
4. हाल ही में किस राज्य ने हर जिले में बागवानी उत्कृष्टता केंद्र आरंभ किए जाने की घोषणा की - हरियाणा
5. किस देश में दुनिया की सबसे लंबी रेतीले पत्थर की गुफा की खोज की गई है - भारत
6. भारत में आयोजित पहले प्रिंट बिएनाले इंडिया 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया - नई दिल्ली
7.  भारत और किस देश के बीच 26 मार्च, 2018 को संयुक्त आर्थिक समूह की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई - चीन
8. दिग्गज कम्पनी ऊकला के स्पीड टेस्ट इंडेक्स के मुताबिक ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत कौन से स्थान पर है - 67वें

No comments:

Post a Comment

Narration - Direct and Indirect

Direct को  Indirect (Reported speech) में बदलने के tenses से संबंधित नियम :-