RNA (राइबोन्यूक्लिक अम्ल)
RNA जंतु एवं पादपों के कोशिकाद्रव्य में पाया जाता है |
वर्तमान अनुसंधानों से ज्ञात हुआ है कि कुछ पादप वायरसों (TMV), जंतु वायरसों (HIV) एवं जीवाणुभोजियों में RNA आनुवंशिक पदार्थ के रूप में मिलता है | इनके अतिरिक्त सभी जीवों में RNA का प्रमुख कार्य प्रोटीन संश्लेषण करना है |
RNA मुख्य रूप से एक रज्जुक के रूप में ही पाया जाता है |
RNA का रासायनिक संगठन :-
RNA का रासायनिक संगठन DNA के समान ही होता है, परन्तु इसमे शर्करा राइबोज शर्करा पाई जाती है एवं पिरिमिडीन क्षार थायमिन के स्थान पर यूरेसिल मिलता है | RNA एक सर्पिलाकार कुंडलित संरचना है | इसमें शर्करा एवं फॉस्फेट का समायोजन DNA के समान ही होता है लेकिन नाइट्रोजनी क्षार एडिनिन के साथ यूरेसिल हाइड्रोजन के द्विबंध द्वारा एवं साइटोसिन त्रिबंध द्वारा ग्वानिन से जुड़ता है |
RNA बहुत से न्यूक्लियोटाइडो से बना होता है जो स्वयं पर चालित कुण्डलनी जैसी संरचना बनाता है |
RNA लगभग 100 न्यूक्लियोटाइडो का बना होता है जो रैखिक क्रम में 3'→5' फोस्फोएस्टर बंधों द्वारा एक-दूसरे से जुड़े रहते है |
RNA द्विसूत्री होने पर इसमें क्षारों का युग्मन होता है एवं क्षार हाइड्रोजन बंध द्वारा परस्पर युग्मित होकर RNA अणु को स्थिरता प्रदान करते है |
RNA में पाए जाने वाले न्यूक्लियोसाइड एवं न्यूक्लियोटाइड :-
न्यूक्लियोसाइड :-
एक शर्करा अणु व एक नाइट्रोजनी क्षार मिलकर एक न्यूक्लियोसाइड का निर्माण करते है |
eg. (i) राइबोज शर्करा एवं एडिनिन ग्लाइकोसिडीक बंध द्वारा जुड़कर राइबोज एडिनोसिन नामक न्यूक्लियोसाइड का निर्माण करते है |
(ii) राइबोज शर्करा एवं ग्वानिन ग्लाइकोसिडीक बंध द्वारा जुड़कर राइबोज ग्वानोसिन नामक न्यूक्लियोसाइड का निर्माण करते है |
(iii) राइबोज शर्करा एवं थायमिन ग्लाइकोसिडीक बंध द्वारा जुड़कर राइबोज थायमिडीन नामक न्यूक्लियोसाइड का निर्माण करते है |
(iv) राइबोज शर्करा एवं साइटोसिन ग्लाइकोसिडीक बंध द्वारा जुड़कर राइबोज साइटीडीन नामक न्यूक्लियोसाइड का निर्माण करते है |
न्यूक्लियोटाइड :-
एक राइबोज शर्करा अणु, एक नाइट्रोजनी क्षार एवं एक फॉस्फेट समूह जुड़कर एक न्यूक्लियोटाइड का निर्माण करते है |
eg. (i) राइबोज शर्करा, एडिनिन एवं फॉस्फेट समूह जुड़कर राइबोज एडिनोसिन मोनोफॉस्फेट नामक एक न्यूक्लियोटाइड का निर्माण करते है |
(ii) राइबोज शर्करा, ग्वानिन एवं फॉस्फेट समूह जुड़कर राइबोज ग्वानोसिन मोनोफॉस्फेट नामक एक न्यूक्लियोटाइड का निर्माण करते है |
(iii) राइबोज शर्करा, थायमिन एवं फॉस्फेट समूह जुड़कर राइबोज थायमिडीन मोनोफॉस्फेट नामक एक न्यूक्लियोटाइड का निर्माण करते है |
(iv) राइबोज शर्करा, साइटोसिन एवं फॉस्फेट समूह जुड़कर राइबोज साइटोसिन मोनोफॉस्फेट नामक एक न्यूक्लियोटाइड का निर्माण करते है |
-------★-----★-----★-------
No comments:
Post a Comment