Friday, 6 April 2018

BOTANY B.Sc. Part-II 2018

B.Sc. (Part-II) Examination, 2018
BOTANY
First Paper
(Taxonomy and Embryology of Angiosperms)
Time allowed : Three hours
Maximum marks : 50
Attempt five questions in all, selecting at least one questions from each Unit. Parts (a) and (b) of every question carry 1 mark each and answer should be given in a maximum of 20 words.Parts (c) and (d) of each question carry 2 marks each and answer should be given in a maximum of 75 words each. Part (e) of each question carries 4 marks and answer should be given in a maximum of 300 words. Examiner may deduct 5% marks if answer exceeds the given limit of the words. Word limit will not be applicable for questions asked on labelled diagrams.
(प्रत्येक इकाई में से कम से कम एक प्रश्न का चयन करते हुए, कुल पांच प्रश्नों के उत्तर दीजिए प्रत्येक प्रश्न के भाग (a) तथा (b) एक - एक अंक के हैं तथा इन भागों के प्रश्नों के उत्तरों की सीमा 20 शब्द तक है भाग (c) तथा (d)  दो - दो अंक के हैं तथा इनके उत्तर अधिकतम 75 शब्दों में देने हैं भाग (e)  चार अंको का है तथा इसका उत्तर 300 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए निर्धारित सीमा से अधिक शब्दों में उत्तर लिखने पर परीक्षा 5% अंक काट सकेगा, नामांकित चित्रों  के प्रश्नों हेतु शब्द सीमा लागू नहीं होगी ।)

Unit -I
1.(a) 'फ्लोरा ऑफ इंडियन डेजर्ट' पुस्तक के लेखक का नाम लिखिए 1
(b) बीटा - वर्गिकी को परिभाषित कीजिए 1
(c) पादप नामकरण के नियमों को संक्षेप में समझाइए 2
(d) ICBN नियमों के अनुसार निम्न कुलों के नाम लिखिए : 2
(i) अम्बेलिफेरी
(ii) कम्पोजिटी
(iii) क्रुसीफेरी
(iv) लेग्यूमिनोसी
(e) पादपालय (हर्बेरियम) तकनीक का वर्णन कीजिए तथा भारत में स्थित चार महत्वपूर्ण पादपालय के नाम लिखिए 4

2.(a) पादपालय (हर्बेरियम) शीट का मानक आकार क्या होता है ? 1
(b) थियोफ्रेस्टस द्वारा लिखी हुई पुस्तक का नाम लिखिए 1
(c) वानस्पतिक उद्यान का वर्णन कीजिए तथा भारत में स्थित दो महत्वपूर्ण वानस्पतिक उद्यान के नाम लिखिए 2
(d) नामप्ररूप   चयनप्ररूप का वर्णन कीजिए 2
(e) बेंथम हुकर की वर्गीकरण पद्धति को विस्तार से समझाइए तथा इसके गुण दोषों का वर्णन कीजिए 4

Unit -II
3.(a) पैपस को परिभाषित कीजिए 1
(b) गम अरेबिक किस पौधे से प्राप्त होता है ?1
(c) निम्न पादपों के वानस्पतिक नाम लिखिए :
(i) तरबूज
(ii) अशोक
(d) कुकुरबिटेसी कुल का पुष्प चित्र बनाइए 2
(e) एस्टेरेसी कुल के आर्थिक महत्व पर लेख लिखिए 4

4.(a) कैपेरिस पादप का कौन सा भाग कांटों में रूपांतरित होता है ? 1
(b) रेननकुलस का पुष्प सूत्र लिखें 1
(c) सिसलपिनेसी उपकुल में निम्न को समझाइए: 2
(i) द्विचक्र पुंकेसरी
(ii) स्टेमिनोड (बन्ध्य पुंकेसर)
(d) मुंडक पुष्पक्रम में अर पुष्पक  को बिम्ब पुष्पक से विभेदित कीजिए 2
(e) एपीएसी कुल के पुष्पीय लक्षणों के साथ पुष्पसूत्र पुष्पचित्र दीजिए 4


Unit -III
5.(a) पुवर्तिग्रछत्र की परिभाषा दीजिए 1
(b) लिलिएसी कुल का पुष्प सूत्र लिखिए 1
(c) पत्तियों के सम्मुख क्रॉसित विन्यास को उपयुक्त उदाहरण के साथ समझाइए 2
(d) लिलिएसी कुल की वर्गीकृत स्थिति लिखिए इस कुल के दो पादपों के वानस्पतिक नाम बताइए 2
(e) यूफोर्बिएसी कुल के पुष्पीय लक्षणों की विस्तृत व्याख्या पुष्प सूत्र पुष्पचित्र के साथ कीजिए 4

6.(a) स्थानांतरक की परिभाषा दीजिए 1
(b) सोलेनेसी कुल के दो औषधीय पादपों के वानस्पतिक नाम बताइए 1
(c) लेमियसी कुल के पुष्पक्रम का वर्णन कीजिए 2
(d) सर्पगंधा पादप के वानस्पतिक नाम, कुल आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालिए 2
(e) निम्न पादपों के पुष्प सूत्र लिखिए तथा पुष्प चित्र बनाइए : 4
(i) नेरियम
(ii) ट्रिटिकम

Unit -IV
7.(a) निभागीय प्रवेश को समझाइए 1
(b) पोलनकिट क्या है ? 1
(d) भित्तिय एवं मुक्त स्तंभिय बीजांडन्यास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए 2
(e) ऐंजियोस्पर्म में द्विनिषेचन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए एवं इसका महत्व बताइए 4
(c) प्रतीप बीजांड का नामांकित चित्र बनाइए 2

8.(a) क्लिस्टोगेमी को परिभाषित कीजिए। 1
(b) एरिल क्या है ? 1
(c) पोष ऊत्तक को परिभाषित कर इसके कार्य बताइए 2
(d) निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : 2
(i) NPC तंत्र
(ii) स्व-अनिषेच्यता
(e) ऐंजियोस्पर्म में मादा युग्मकोद्भिद के विकास की विभिन्न अवस्थाओं की व्याख्या कीजिए 4


Unit -V
9.(a) विदलन बहुभ्रूणता की व्याख्या कीजिए 1
(b) अनिषेक फलन की परिभाषा दीजिए। 1
(c) उपयुक्त चित्रों के माध्यम से केंद्रकीय भ्रूणपोष पर टिप्पणी लिखिए 2
(d) प्रेरित अनिषेकजनन को संक्षेप में समझाइए। 2
(e) परागकोष संवर्धन की तकनीक का वर्णन कीजिए तथा इसे प्रभावित करने वाले कारकों पर प्रकाश डालिए 4

10.(a) चर्बिताभ भ्रूणपोष की परिभाषा दीजिए 1
(b) पुंजनीय अगुणित भ्रूण से आप क्या समझते हैं ? 1
(c) बहुभ्रूणता के कारणों की संक्षेप में विवेचना कीजिए 2
(d) भ्रूण की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए 2
(e) असंगजनन, इसके प्रकार एवं महत्व पर लेख लिखिए 4
------------------------

Tuesday, 3 April 2018

BOTANY B.Sc. Part-III 2018

B.Sc.(Part-III) Examination, 2018
BOTANY
First Paper
(Ecology and Phytogeography)
Time allowed : Three hours
Maximum marks : 50
प्रत्येक इकाई में से कम से कम एक प्रश्न का चयन करते हुए, कुल पांच प्रश्नों के उत्तर दीजिए । प्रत्येक प्रश्न के भाग (a) तथा (b) एक - एक अंक के हैं तथा इन भागों के प्रश्नों के उत्तरों की सीमा 20 शब्द तक है । भाग (c) तथा (d)  दो - दो अंक के हैं तथा इनके उत्तर अधिकतम 75 शब्दों में देने हैं । भाग (e)  चार अंको का है तथा इसका उत्तर 300 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए । निर्धारित सीमा से अधिक शब्दों में उत्तर लिखने पर परीक्षा 5% अंक काट सकेगा, नामांकित चित्रों  के प्रश्नों हेतु शब्द सीमा लागू नहीं होगी ।
इकाई - I
1. (a) पारिस्थितिकी को परिभाषित कीजिए । 1
(b) खाद्य श्रंखला को परिभाषित कीजिए । 1
(c) संख्या के पारिस्थितिक पिरामिड का वर्णन करें । 2
(d) पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों का वर्णन करें । 2
(e) किन्हीं दो जैव-भू-रासायनिक चक्रों का वर्णन करें । 4

2.(a) पारिस्थितिक तंत्र नाम किसने दिया ? 1
(b) किसी एक भारतीय पारिस्थितिक वैज्ञानिक का नाम लिखें । 1
(c) पारिस्थितिकी की शाखाओं का वर्णन करें । 2
(d) वन क्षेत्र में खाद्य श्रंखला व खाद्य जाल बनाइए । 2
(e) पारिस्थितिकी तंत्र क्या होते हैं ? इनकी संरचना एवं अजैविक घटकों का वर्णन कीजिए । 4

इकाई - II

3.(a) जीव रूप क्या होते हैं ? 1
(b) बिंदु विधि क्या होती है ? 1
(c) न्यूडेशन को समझाइए । 2
(d) समुदाय की दो संकल्पनाएं लिखिए । 2
(e) प्राथमिक व द्वितीयक उत्पादकता का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए । 4

4.(a) व्यक्तोद्भिद क्या होते हैं ? 1
(b) इकोटोन को परिभाषित कीजिए । 1
(c) समुदाय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।2
(d) क्वाड्रेट विधि के बारे में लिखिए । 2
(e) पादप अनुक्रमण के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए ।

इकाई - III

5.(a) जल प्रदूषण क्या है ? 1
(b) वायु प्रदूषण के कुछ कारक लिखिए । 1
(c) अनवीकरणीय संसाधन क्या होते हैं ? 2
(d) राजस्थान के दो संकटग्रस्त पादपों के नाम लिखिए । 2
(e) ध्वनि प्रदूषण पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए ।4

6.(a) प्रदूषक क्या होते हैं ? 1
(b) राष्ट्रीय उद्यानों को परिभाषित कीजिए । 1
(c) वायु प्रदूषण के नियंत्रण के दो उपाय लिखिए । 2
(d) चूरू जिले में स्थापित अभयारण्य का नाम लिखिए । 2
(e) संकटग्रस्त पादप एवं लाल आंकड़ों की पुस्तक के बारे में लिखिए । 4

इकाई - IV

7.(a) अनुकूलन क्या होता है ? 1
(b) जलोद्भिद के दो विशेष लक्षण लिखिए । 1
(c) हाइड्रिला तने की अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए । 2
(d) किन्हीं दो लवणोद्भिद पादपों के वानस्पतिक नाम लिखिए । 2
(e) मरूद्भिद पादपों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए ।4

8.(a) मेसोफाइट क्या होते हैं ? 1
(b) जलाभाव पलायनी मरूद्भिद क्या होते हैं ? 1
(c) दो स्वतंत्र प्लावी जलोद्भिद का नाम लिखिए । 2
(d) जलोद्भिद की आकारिकीय अनुकूलनों का वर्णन कीजिए । 2
(e) राजस्थान मरुस्थल का विस्तार पूर्वक वर्णन करें । 4

इकाई - V

9.(a) जैव विविधता को परिभाषित कीजिए । 1
(b) भारत के दो तप्त स्थलों के नाम लिखिए । 1
(c) पादप सूचक क्या होते हैं ? 2
(d) सतत वितरण का वर्णन कीजिए । 2
(e) जैव विविधता के प्रकार, हानि एवं संरक्षण का वर्णन कीजिए । 4

10.(a) IUCN का पूरा नाम लिखिए । 1
(b) 'जैवविविधता' नाम किसने दिया ? 1
(c) सतत व असतत वितरण में अंतर लिखिए । 2
(d) भारतीय वनस्पति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए । 2
(e) पादप भूगोल पर एक लेख लिखें । 4
-------★-----★-----★-------

Sunday, 1 April 2018

General Knowledge Question (सामान्य ज्ञान) 3



महत्त्वपूर्ण प्रश्न

1. राजस्थान में राज्यपाल का पद सर्वप्रथम कब गठित किया गया - 1 नवम्बर, 1956
2. राज्य सरकार ने महिला नीति कब घोषित की - 8 मार्च, 2000
3. राज्य में सबसे कम विधानसभा सीट किस जिले में है - जैसलमेर
4. जनसंख्या की दृष्टि से राज्य का सबसे छोटा संभाग कौनसा है - कोटा
5. किस पेड़ में गैसीय विषपान करने की क्षमता सबसे अधिक होती है - जलेबी
6. गांधी सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है - चम्बल
7. राज्य में संगमरमर का सर्वाधिक उत्पादन होता है - राजसमन्द में
8. फारसी इतिहासकार ने 'हशमत वाला शासक' किसे कहा है - मारवाड़ का राव मालदेव
9. शाकम्भरी के चौहान वंश की नींव डालने वाला शासक कौन था - वासुदेव चौहान
10. राज्य के किस किले को सुवर्णगिरी कहा जाता है - जालौर के दुर्ग को
11. 'पृथ्वीराज विजय' के लेखक थे - जयानक
12. राजस्थान में भोपों का मुख्य वाद्य यंत्र है - रावण हत्था
13. लाख का सर्वाधिक काम कहां होता है - जयपुर में
14. हुरड़ा सम्मलेन का उद्येश्य था - राजस्थान में मराठों के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकना
15. 18 वीं शताब्दी के मध्य में जाट वंश का किन रियासतों पर आधिपत्य था - भरतपुर एवं धौलपुर
16. 'यदि मै राज्य की नौकरी करूंगा तो अंग्रेजों को बाहर निकाल फेंकने का काम कौन करेगा |' यह कथन है - अर्जुन लाल सेठी का
17. उदयपुर में स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा स्थापित सामाजिक संस्था, जिसका अध्यक्ष मेवाड़ के महाराणा सज्जनसिंह को बनाया गया था - परोपकारिणी सभा
18. राजस्थान के प्रसिद्द पखावज वादक कौन है, जिन्हें भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है - पण्डित पुरूषोत्तम दास
19. वह शास्त्रीय नृत्य जिसका उद्गम स्थल राजस्थान माना जाता है - कत्थक
20. राजस्थान की वह कौनसी जनजाति है जो अपने मकान के दरवाजे बंद नहीं रखती है - कंजर

21. मारवाड़ के राठौड़ वंश का संस्थापक था - राव सीहा


27 मार्च, 2018 विशेष

1. अर्थ ओवर डे

विश्व वन्य जीव एवं पर्यावरण संगठन (WWF) द्वारा वर्ष 2007 में सिड़नी (ऑस्ट्रेलिया) से शुरू अभियान के तहत रात 8:30 से 9:30 बजे (अर्थ ओवर) तक इस्तेमाल में न आने वाले बिजली उपकरण बंद रखे जाते है | अभियान का उद्येश्य समूचे विश्व को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जागरूक करना और बिजली का महत्त्व बताना है | इस वर्ष 24 मार्च, 2018 को अर्थ ओवर डे मनाया गया |

2. ब्रह्मोस मिसाइल परीक्षण

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में विश्व की सबसे तेज व सटीक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ | 300-450 किमी तक मारक क्षमता वाली यह सुपरसोनिक मिसाइल भारत व रूस का संयुक्त उद्यम है | इसका मुख्य उपकरण 'सीकर' भारत में निर्मित है, जो मिसाइल की सटीकता व मारक क्षमता को बढ़ाता है |

3. लिंगायत वीर शैव समुदाय

कर्नाटक सरकार ने जस्टिस नाग मोहन दास समिति की सिफारिशों को मानते हुए संत बसवेश्वर के दर्शन के अनुयायी लिंगायत वीर शैव समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है | अलग धर्म का दर्जा देने का अंतिम हक़ केंद्र सरकार के पास है | अभी मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी व जैन धर्म को अल्पसंख्यक का दर्जा है |

4. ब्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पुनः इस पद पर ब्लादिमीर पुतिन चुने गए है | उन्होंने अपनी पार्टी यूनाइटेड रशिया पार्टी के बजाय निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था | यह उनका चौथा कार्यकाल होगा जो वर्ष 2024 तक है | इससे पूर्व पुतिन वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री भी बने थे |




-----------------------

Friday, 30 March 2018

General Knowledge Question (सामान्य ज्ञान) 2


महत्त्वपूर्ण प्रश्न


1. राजस्थान सरकार ने प्लास्टिक कैरी बैग पर कब से प्रतिबन्ध लगाया - 1 अगस्त, 2010
2. राजस्थान में सेक्टर रिफार्म परियोजना किन जिलों में चल रही हैं - अलवर, जयपुर, सीकर एवं     राजसमन्द
3. केंद्र सरकार ने 'अन्नपूर्णा योजना' कब प्रारम्भ की - अप्रेल 2000
4. विश्व का पहला होम्योपैथी विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया - जयपुर
5. राज्य प्रशासन में मंत्रिमंडल का मुखिया होता है - मुख्यमंत्री
6. पंचायत राज संस्थाओं के प्रत्येक पद पर चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु क्या है - 21 वर्ष
7. राज्य का सर्वाधिक आर्द्रता वाला जिला कौनसा है - झालावाड़
8. राज्य की दक्षिणी सीमा पर कौनसा राज्य स्थित है - गुजरात
9. राज्य में सर्वाधिक जनसँख्या किस जनजाति की है - मीणा
10. 'खुमाण रासो' नामक ग्रन्थ की रचना किसने की - दलपत विजय ने
11. किस राजपूत राजा को 'स्थापत्य कला का संरक्षक' कहा जाता है - महाराणा कुम्भा को
12. किस लोकनाट्य की प्रस्तुति के समय, इसके मुख्य गीतों का सम्बन्ध चौमासा, वर्षा ऋतु का        वर्णन एवं गणपति वन्दना से है - रम्मत
13. किस कलाकार ने 'हीर-रांझा' तथा 'गोपीचन्द' तमाशा प्रारम्भ किया - वासुदेव भट्ट
14. 'बढ़ार' क्या है - विवाह के अवसर पर दिया जाने वाला सामूहिक भोज
15. किस लोक देवता की प्रमुख पीठ कतरियासर (बीकानेर) में है - जसनाथ जी
16. कौनसा नगर 'राजस्थान का कानपुर' कहलाता है - कोटा
17. शेरशाह सूरी ने किस शासक के व्यवहार से रूष्ट होकर मारवाड़ पर आक्रमण किया था - मालदेव
18. सम्प सभा के संस्थापक कौन थे - गोविन्द गिरी
19. 'मूमल' क्या है - जैसलमेर में लोकगीत
20. बीकानेर के किस शासक ने सुमेल-गिरी के युद्ध में शेरशाह सूरी की सहायता की - राव            कल्याणमल
21. मत्स्य संघ में सम्मिलित रियासतें थी - अलवर, भरतपुर, धौलपुर एवं करौली


20  मार्च, 2018 विशेष

1. प्रथम सोलर समिट

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने राष्ट्रपति भवन में इस समिट का उद्घाटन किया । कर्क और मकर रेखा के बीच आने वाले देशों के समूह इंटरनेशनल सोलर एलायंस (ISA) का गठन वर्ष 2016 में पीएम मोदी व फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ने पेरिस में किया था । इसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में है। समूह में वे देश शामिल है जिनमें साल भर धूप रहती है । सभी देश सोलर एनर्जी में मिलकर काम करेंगे । भारत ने 2022 तक सौर ऊर्जा से 100 गीगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है ।

2. हथियारों का आयात - निर्यात

स्वीडन स्थित स्टोकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013-2017 के दौरान हथियार व रक्षा उपकरण आयात करने में भारत प्रथम स्थान पर है | वर्ष 2008-2012 की तुलना में भारत ने 24 फीसदी ज्यादा हथियार ख़रीदे है | निर्यातक देशों में अमेरिका प्रथम स्थान पर है |

3. विद्या देवी भण्डारी

नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी चुनाव में दुसरे कार्यकाल के लिए चुनी गई है | चुनाव में संसद और प्रान्तीय विधानसभाओं के सदस्य वोट देते है | भण्डारी को वाम गठबंधन एवं छोटे दलों का समर्थन मिला था |

4.शी जिनपिंग

चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पद के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा को बहुमत से ख़त्म कर संविधान संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है | इससे मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग आजीवन वर्तमान पद बने रह सकेंगे | जिनपिंग अक्टूबर 2017 में दुसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए थे |

-----------------------

Wednesday, 14 March 2018

General Knowledge Question (सामान्य ज्ञान) 1


महत्वपूर्ण प्रश्न

1. सोंडवाड़ी, पाटवी, रतलामी, उमठवाडी आदि मुख्य उपबोलियां है - मालवीय की
2. वह लोक देवता जिसे गोगाजी की भांति सांपों के लोक देवता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है - तेजाजी
3. वीर रस में डिंगल काव्य की रचना का श्रेय किस जाति को है -  चारण
4. बिना ईसर की गवर कहां पूजी जाती है - जैसलमेर
5. हवामहल का निर्माण किसने करवाया था - जयपुर के शासक सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में
6. किस दुर्ग को 'राजस्थान का वैल्लोर' कहा जाता है - भैंसरोड़गढ़
7. राजस्थान के किस घराने ने मीनाकारी को प्रोत्साहित किया -जयपुर
8. महाराणा अमर सिंह और खुर्रम (शाहजहां) के मध्य संधि कब हुई  - 5 फरवरी, 1615
9. बिजौलिया किसान आंदोलन को गांधी जी ने आशीर्वाद कब दिया था - 1920 के नागपुर अधिवेशन में
10. राज्य की किस महिला खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता - कृष्णा पूनियाँ
11. राजस्थान में पहली आयुर्वेदिक औषध प्रयोगशाला कहां स्थापित की गई - अजमेर में
12. स्वयंसिद्धा योजना कब लागू की गई - 2001 में
13. बांसवाड़ा जिले में खान्दू के निकट कौन सी नदी प्रवेश करती है - माही
14. राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केंद्र कहां स्थापित किया गया है - वल्लभनगर (उदयपुर)
15. राजस्थान में घास के मैदान या चारागाहों को कहा जाता है - बीड़
16. गुलाबी मिट्टी के उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है - दूसरा
17. 'मरूवाणी' क्या है - राजस्थानी भाषा की मासिक पत्रिका
18. वयोवृद्धों के देहावसान पर श्मशान ले जाते समय रास्ते में अर्थी पर पैसे फेंके जाते हैं, उसे कहते हैं - बिखेर
19. किस लोकदेवता की ख्याति 'चार हाथों वाले देवता' के रूप में हुई - वीर कल्ला
20. 'मतीरां रौ भारौ बाँधणो' का अर्थ है - मूर्ख समूह को संगठित करने का असफल प्रयास करना
21. गरासियों द्वारा किए जानेवाले किस नृत्य में वाद्य यंत्रों का प्रयोग नहीं होता - वालर
22. राज्य में तश्तरीनुमा बेसिन में बसा शहर कौनसा है - उदयपुर


13 मार्च, 2018 विशेष


1. नेशनल अचीवमेंट सर्वे

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कक्षा 3, 5 और 8 में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जांच के लिए 13 नवंबर, 2017 को सभी राज्यों में कराए गए इस सर्वे में, राजस्थान को कर्नाटक के बाद दूसरा स्थान मिला है ।

2. राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार

अकादमी की 2017 - 2018 के वार्षिक पुरस्कारों में
सर्वोच्च मीरा पुरस्कार - दीप्ति कुलश्रेष्ठ को उपन्यास 'अंधे मोड से आगे' के लिए तथा कविता विद्या का सुधींद्र पुरस्कार डॉ. पद्मजा शर्मा को 'मैं बोलूंगी' के लिए मिलेगा ।
उदयपुर स्थित अकादमी के अध्यक्ष डॉ. इंदुशेखर है ।

3. राष्ट्रीय पोषण मिशन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ किया । वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का विस्तार देश के 640 जिलों में किया गया । इस दौरान झुंझुनूं व सीकर जिला कलेक्टर सहित 10 जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया गया । पोषण मिशन का लक्ष्य अल्प पोषण, रक्ताल्पता व प्रति वर्ष निश्चित दर से अल्प वजनी बच्चों में कमी लाना है ।

4. इच्छामृत्यु

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार कोमा में जा चुके या मौत के कगार पर पहुंच चुके लोगों के लिए वसीयत (लिविंग विल) के आधार पर निष्क्रिय इच्छामृत्यु की मंजूरी दी जा सकती है । संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति को अगर गरिमा के साथ जीने का हक है तो सम्मान मरने का भी हक है । किसी गंभीर या लाइलाज बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को दर्द से निजात देने के लिए डॉक्टर की मदद से उसकी जिंदगी का अंत करना इच्छामृत्यु है ।

-----------------------

Ideal Story


लोककथा

1. कोयला और चंदन

हकीम लुकमान अपने बेटे को संगत के बारे में बताते रहते थे । एक दिन उन्होंने अपने बेटे से कहा- 'बेटा, यह सामने रखे धूपदान में क्या है?' बेटा बोला - 'पिताजी उसमें तो चंदन का चूरा है।' लुकमान बोले - 'ऐसा करो कि एक मुट्ठी चुरा ले आओ।' लुकमान ने कोयले की ओर इशारा करते हुए बेटे से कहा - 'अब दूसरे हाथ की मुट्ठी में थोड़ा कोयला भी ले आओ।' तब लुकमान ने कहा इन दोनों चीजों को वापस इनकी जगह पर रख आओ ।' लुकमान उससे पूछा - 'क्या तुम्हारे हाथ में अब भी कुछ है ?' वह बोला - 'मेरे तो दोनों हाथ खाली है ।' लुकमान ने कहा - 'तुम अपने हाथों को गौर से देखो, तुम्हें इनमें कुछ फर्क नजर आएगा ।' बेटे ने अनुभव किया कि जिस हाथ में वह चंदन का चुरा ले कर आया था, उसमें अब भी चंदन की महक आ रही है । जबकि जिस हाथ में कोयला रखा था, उसमें कालिख लगी है। लुकमान ने कहा - 'बेटा, यही है अच्छी और बुरी संगत का असर। दुनिया में कुछ लोग चंदन की तरह होते हैं । जिनके साथ जब तक रहो, तब तक हमारा जीवन महकता रहता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका साथ रहने से और साथ छूटने पर भी जीवन कोयले की तरह कलुषित होता है।'

Narration - Direct and Indirect

Direct को  Indirect (Reported speech) में बदलने के tenses से संबंधित नियम :-