Friday, 30 March 2018

General Knowledge Question (सामान्य ज्ञान) 2


महत्त्वपूर्ण प्रश्न


1. राजस्थान सरकार ने प्लास्टिक कैरी बैग पर कब से प्रतिबन्ध लगाया - 1 अगस्त, 2010
2. राजस्थान में सेक्टर रिफार्म परियोजना किन जिलों में चल रही हैं - अलवर, जयपुर, सीकर एवं     राजसमन्द
3. केंद्र सरकार ने 'अन्नपूर्णा योजना' कब प्रारम्भ की - अप्रेल 2000
4. विश्व का पहला होम्योपैथी विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया - जयपुर
5. राज्य प्रशासन में मंत्रिमंडल का मुखिया होता है - मुख्यमंत्री
6. पंचायत राज संस्थाओं के प्रत्येक पद पर चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु क्या है - 21 वर्ष
7. राज्य का सर्वाधिक आर्द्रता वाला जिला कौनसा है - झालावाड़
8. राज्य की दक्षिणी सीमा पर कौनसा राज्य स्थित है - गुजरात
9. राज्य में सर्वाधिक जनसँख्या किस जनजाति की है - मीणा
10. 'खुमाण रासो' नामक ग्रन्थ की रचना किसने की - दलपत विजय ने
11. किस राजपूत राजा को 'स्थापत्य कला का संरक्षक' कहा जाता है - महाराणा कुम्भा को
12. किस लोकनाट्य की प्रस्तुति के समय, इसके मुख्य गीतों का सम्बन्ध चौमासा, वर्षा ऋतु का        वर्णन एवं गणपति वन्दना से है - रम्मत
13. किस कलाकार ने 'हीर-रांझा' तथा 'गोपीचन्द' तमाशा प्रारम्भ किया - वासुदेव भट्ट
14. 'बढ़ार' क्या है - विवाह के अवसर पर दिया जाने वाला सामूहिक भोज
15. किस लोक देवता की प्रमुख पीठ कतरियासर (बीकानेर) में है - जसनाथ जी
16. कौनसा नगर 'राजस्थान का कानपुर' कहलाता है - कोटा
17. शेरशाह सूरी ने किस शासक के व्यवहार से रूष्ट होकर मारवाड़ पर आक्रमण किया था - मालदेव
18. सम्प सभा के संस्थापक कौन थे - गोविन्द गिरी
19. 'मूमल' क्या है - जैसलमेर में लोकगीत
20. बीकानेर के किस शासक ने सुमेल-गिरी के युद्ध में शेरशाह सूरी की सहायता की - राव            कल्याणमल
21. मत्स्य संघ में सम्मिलित रियासतें थी - अलवर, भरतपुर, धौलपुर एवं करौली


20  मार्च, 2018 विशेष

1. प्रथम सोलर समिट

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने राष्ट्रपति भवन में इस समिट का उद्घाटन किया । कर्क और मकर रेखा के बीच आने वाले देशों के समूह इंटरनेशनल सोलर एलायंस (ISA) का गठन वर्ष 2016 में पीएम मोदी व फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ने पेरिस में किया था । इसका मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में है। समूह में वे देश शामिल है जिनमें साल भर धूप रहती है । सभी देश सोलर एनर्जी में मिलकर काम करेंगे । भारत ने 2022 तक सौर ऊर्जा से 100 गीगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है ।

2. हथियारों का आयात - निर्यात

स्वीडन स्थित स्टोकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013-2017 के दौरान हथियार व रक्षा उपकरण आयात करने में भारत प्रथम स्थान पर है | वर्ष 2008-2012 की तुलना में भारत ने 24 फीसदी ज्यादा हथियार ख़रीदे है | निर्यातक देशों में अमेरिका प्रथम स्थान पर है |

3. विद्या देवी भण्डारी

नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी चुनाव में दुसरे कार्यकाल के लिए चुनी गई है | चुनाव में संसद और प्रान्तीय विधानसभाओं के सदस्य वोट देते है | भण्डारी को वाम गठबंधन एवं छोटे दलों का समर्थन मिला था |

4.शी जिनपिंग

चीनी संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति पद के लिए अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा को बहुमत से ख़त्म कर संविधान संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है | इससे मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग आजीवन वर्तमान पद बने रह सकेंगे | जिनपिंग अक्टूबर 2017 में दुसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए थे |

-----------------------

Wednesday, 14 March 2018

General Knowledge Question (सामान्य ज्ञान) 1


महत्वपूर्ण प्रश्न

1. सोंडवाड़ी, पाटवी, रतलामी, उमठवाडी आदि मुख्य उपबोलियां है - मालवीय की
2. वह लोक देवता जिसे गोगाजी की भांति सांपों के लोक देवता के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है - तेजाजी
3. वीर रस में डिंगल काव्य की रचना का श्रेय किस जाति को है -  चारण
4. बिना ईसर की गवर कहां पूजी जाती है - जैसलमेर
5. हवामहल का निर्माण किसने करवाया था - जयपुर के शासक सवाई प्रताप सिंह ने 1799 में
6. किस दुर्ग को 'राजस्थान का वैल्लोर' कहा जाता है - भैंसरोड़गढ़
7. राजस्थान के किस घराने ने मीनाकारी को प्रोत्साहित किया -जयपुर
8. महाराणा अमर सिंह और खुर्रम (शाहजहां) के मध्य संधि कब हुई  - 5 फरवरी, 1615
9. बिजौलिया किसान आंदोलन को गांधी जी ने आशीर्वाद कब दिया था - 1920 के नागपुर अधिवेशन में
10. राज्य की किस महिला खिलाड़ी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता - कृष्णा पूनियाँ
11. राजस्थान में पहली आयुर्वेदिक औषध प्रयोगशाला कहां स्थापित की गई - अजमेर में
12. स्वयंसिद्धा योजना कब लागू की गई - 2001 में
13. बांसवाड़ा जिले में खान्दू के निकट कौन सी नदी प्रवेश करती है - माही
14. राजस्थान में भैंस अनुसंधान एवं प्रजनन केंद्र कहां स्थापित किया गया है - वल्लभनगर (उदयपुर)
15. राजस्थान में घास के मैदान या चारागाहों को कहा जाता है - बीड़
16. गुलाबी मिट्टी के उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान है - दूसरा
17. 'मरूवाणी' क्या है - राजस्थानी भाषा की मासिक पत्रिका
18. वयोवृद्धों के देहावसान पर श्मशान ले जाते समय रास्ते में अर्थी पर पैसे फेंके जाते हैं, उसे कहते हैं - बिखेर
19. किस लोकदेवता की ख्याति 'चार हाथों वाले देवता' के रूप में हुई - वीर कल्ला
20. 'मतीरां रौ भारौ बाँधणो' का अर्थ है - मूर्ख समूह को संगठित करने का असफल प्रयास करना
21. गरासियों द्वारा किए जानेवाले किस नृत्य में वाद्य यंत्रों का प्रयोग नहीं होता - वालर
22. राज्य में तश्तरीनुमा बेसिन में बसा शहर कौनसा है - उदयपुर


13 मार्च, 2018 विशेष


1. नेशनल अचीवमेंट सर्वे

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा कक्षा 3, 5 और 8 में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जांच के लिए 13 नवंबर, 2017 को सभी राज्यों में कराए गए इस सर्वे में, राजस्थान को कर्नाटक के बाद दूसरा स्थान मिला है ।

2. राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार

अकादमी की 2017 - 2018 के वार्षिक पुरस्कारों में
सर्वोच्च मीरा पुरस्कार - दीप्ति कुलश्रेष्ठ को उपन्यास 'अंधे मोड से आगे' के लिए तथा कविता विद्या का सुधींद्र पुरस्कार डॉ. पद्मजा शर्मा को 'मैं बोलूंगी' के लिए मिलेगा ।
उदयपुर स्थित अकादमी के अध्यक्ष डॉ. इंदुशेखर है ।

3. राष्ट्रीय पोषण मिशन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर झुंझुनू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ किया । वहीं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का विस्तार देश के 640 जिलों में किया गया । इस दौरान झुंझुनूं व सीकर जिला कलेक्टर सहित 10 जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया गया । पोषण मिशन का लक्ष्य अल्प पोषण, रक्ताल्पता व प्रति वर्ष निश्चित दर से अल्प वजनी बच्चों में कमी लाना है ।

4. इच्छामृत्यु

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार कोमा में जा चुके या मौत के कगार पर पहुंच चुके लोगों के लिए वसीयत (लिविंग विल) के आधार पर निष्क्रिय इच्छामृत्यु की मंजूरी दी जा सकती है । संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति को अगर गरिमा के साथ जीने का हक है तो सम्मान मरने का भी हक है । किसी गंभीर या लाइलाज बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को दर्द से निजात देने के लिए डॉक्टर की मदद से उसकी जिंदगी का अंत करना इच्छामृत्यु है ।

-----------------------

Ideal Story


लोककथा

1. कोयला और चंदन

हकीम लुकमान अपने बेटे को संगत के बारे में बताते रहते थे । एक दिन उन्होंने अपने बेटे से कहा- 'बेटा, यह सामने रखे धूपदान में क्या है?' बेटा बोला - 'पिताजी उसमें तो चंदन का चूरा है।' लुकमान बोले - 'ऐसा करो कि एक मुट्ठी चुरा ले आओ।' लुकमान ने कोयले की ओर इशारा करते हुए बेटे से कहा - 'अब दूसरे हाथ की मुट्ठी में थोड़ा कोयला भी ले आओ।' तब लुकमान ने कहा इन दोनों चीजों को वापस इनकी जगह पर रख आओ ।' लुकमान उससे पूछा - 'क्या तुम्हारे हाथ में अब भी कुछ है ?' वह बोला - 'मेरे तो दोनों हाथ खाली है ।' लुकमान ने कहा - 'तुम अपने हाथों को गौर से देखो, तुम्हें इनमें कुछ फर्क नजर आएगा ।' बेटे ने अनुभव किया कि जिस हाथ में वह चंदन का चुरा ले कर आया था, उसमें अब भी चंदन की महक आ रही है । जबकि जिस हाथ में कोयला रखा था, उसमें कालिख लगी है। लुकमान ने कहा - 'बेटा, यही है अच्छी और बुरी संगत का असर। दुनिया में कुछ लोग चंदन की तरह होते हैं । जिनके साथ जब तक रहो, तब तक हमारा जीवन महकता रहता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका साथ रहने से और साथ छूटने पर भी जीवन कोयले की तरह कलुषित होता है।'

Friday, 24 November 2017

Herbaria of Rajasthan

Herbaria of Rajasthan
1. Local name - Ghoda mothiya, मोथिया
    Indian name - Nagarmotha, mustak , motha
    English name - Nut grass
    Latin name - Cyprus rotundus
    Parts used - Roots
    Uses - Fever and obesity

2. Local name - Khejari  खेजरी
    Latin name - Prosopis cineraria

3. Indian name - Babul बबूल
    Latin name - Acacia nilotica spp. indica

4. Indian name - Neem नीम
    Latin name - Azadirachta indica

5. Indian name - Kumat कुमटा

    Latin name - Acacia senegal

6. Indian name - Phog फोग

Latin name - Calligonum polygonoides

फोग री जड़ भी ऊंडी। बंतळ करता लोग कैवै कै फोग-खेजड़ा पताळ रो पाणी पीवै। खोदता जावो, पण आं री जड़ नीं खूटै। फोग बिरखा रै पाणी सूं ई जीवतो रैय सकै। गरमियां में हर्यो रैवै। इं रा जड़-बांठ सांगोपांग बळीतो। इणरा पत्तां नै ल्हासू कैवै। गाय, भैंस, बकरी, भेड अर ऊँट ल्हासूं कोड सूं खावै। इण बांठ रा फूलां नै फोगलो कैयीजै। फोगलै रो रायतो बणै लिज्जतदार। इण रायतै री तासीर ठण्डी। सरीर री गरमी रो बैरी। बैदंग में इण बांठ रो खासो नांव। लू रो ताव उतारण सारू रामबांण। डील माथै इणरा हर्या पानका नाखो अर लू रो ताव उतारो। लकवै रै रोग्यां रो इलाज भी फोग सूं हुवै। मरीज नै उघाड़ो कर`र मांचै सुवावै। मांचै नीचै सूं फोग रै पत्तां री भाप दिरीजै। बैद बतावै कै इणसूं लकवो ठीक हुवै। फोग रै फळ नै घिंटाळ कैवै। घिंटाळ डांगरां रो लजीज चारो। घिंटाळ ऊँटां नै भोत भावै। जे खोड़ में तिसाया मरो, फोग रा पानका चाबो। तिरस नै जै माताजी री। फोग धोर्यां रो चूल्हो दोय तरियां सूं बाळै। एक तो लकड़ी सूं अर दूजो पानकां, घिंटाळ अर बळीतै रै बिणज सूं। इणी कारण मुरधर रै लोकजीवण में फोग री मोकळी महिमा। बैसाख री तपती लूवां में हर्यो कच्च रैवै। खारा खाटा ल्हासू खाय'र छाळ्यांक् मोकळो दूध देवै। बैसाख में गाय-भैंस रो दूध सूक ज्यावै, पण छाळ्यां धीणो बपरावै। इण सारू लोक में कैबा चालै-
'फोगलो फूट्यो, मिणमिणी ब्याई।
भैंस री धिरियाणी, छाछ नै आई।'
फोगलै रै रायतै सारू भी लोक में कैबा है-
'फोगलै रो रायतो, काचरी रो साग।
बाजरी री रोटड़ी, जाग्या म्हारा भाग।'
फोग की कहावतें - फोग आलो ई बळै, सासू सूदी ई लड़ै।
कहावत में कहा गया है कि जिस प्रकार फोग की लकड़ी गीली होने पर भी आग पकड़ लेती है, उसी प्रकार सास सीधी हो तब भी अधिकार पूर्वक बहू को फटकार लगा ही देती है। मौका मिलने पर असली स्वभाव उजागर हो ही जाता है।


7. Local name - Boradi बोरडी, झडबेर

Indian name - Jharber

Latin name - Ziziphus nummularia

8. Indian name - Ber बेर

Latin name - Ziziphus mauritiana

9. Indian name - Jal, Pilu पीलू

Latin name - Salvadora oleoides 

10. Indian name - Kair कैर

Latin name - Capparis decidua

11. Local name - Pasugandhi, Ajagandha, untbagra

Indian name - Hurhur, hulhul हुरहुर

English name - Dog mustard

Latin name - Cleome gynandra

12. Indian name - Doob, durva, Bermuda grass दूब

Latin name - Cynodon dactylon

13. Local name - साटा

Indian name - Punarnava पुनर्नवा

English name - Red spiderling, spreading hogweed

Latin name - Boerhavia diffusa

14. Local name - Baru, बरू,  jangli-jowar

Indian name - Johnson Grass

Latin name - Sorghum halepense

15. Local name -  

Indian name - Malkangani, मालकांगनी

English Name - Intellect Tree, Black-Oil Plant, Climbing Staff Tree

Latin name - Celastrus Paniculatus

16. Local name -

Indian name - Kheenp, खींप

Latin name - Leptadenia pyrotechnica

17. Local name - asthma-plant

Indian name - baridhudi, dudh ghas, dudhi, बड़ी दुधी

Latin name - Euphorbia hirta

18. Local name - Masa

Indian name - Sarphonk, Sharpunkha, सरफोंक, शरपुंखा 

English Name -  Fish poison, Wild indigo

Latin name - Tephrosia purpurea

19. Local name -

Indian name -

English Name -

Latin name -

20. Local name -

Indian name -

English Name -

Latin name -


Tuesday, 24 October 2017

11. मानव जीनोम परियोजना (Human Genome Project)

मानव जीनोम परियोजना
संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊर्जा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्था के सहयोग से 1 अक्टूबर 1920 को एक महत्वपूर्ण परियोजना का प्रारंभ हुआ जिसे मानव जीनोम परियोजना नाम दिया गया ।
  • मानव जीनोम परियोजना प्रारंभिक वर्षों में वेलकम न्यास ( यूनाइटेड किंगडम की एक संस्था) की मदद से इस परियोजना को विकसित किया गया था । लेकिन बाद में जापान, फ्रांस, जर्मनी, चीन एवं अन्य देशों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया । यह योजना 2008 में पूर्ण हो गई थी ।
  • इस परियोजना के द्वारा विभिन्न व्यक्तियों में मिलने वाले डीएनए की विभिन्नताओं के आधार पर प्राप्त जानकारी से मानव में मिलने वाली हजारों अनियमितताओं के बारे में पहचानने, उपचार करने और उनको रोकने में सहायता मिलती है ।
  • इस योजना को प्रारंभ में 13 वर्ष के लिए बनाया गया था लेकिन तकनीकी आधुनिकीकरण के कारण इस योजना पर तेजी से कार्य करना संभव हो सका ।
  • परियोजना का मुख्य उद्देश्य सभी जीनों को पहचानना एवं लगभग 3.3×109 क्षार युग्मों के अनुक्रम का निर्धारण करना था ।
  • मानव जीनोम परियोजना के बारे में जानकारी जीव विज्ञान के इस नए क्षेत्र का तेजी से विस्तार संभव हो पाया जिसे जैव सूचना विज्ञान कहते हैं ।
  • मानव जीनोम परियोजना में लगभग 3.3×109 क्षार युग्म  मिलते हैं ; यदि अनुक्रम जानने के लिए प्रति क्षार 3 अमेरिकन डॉलर (US $ 3)  खर्च होते हैं तो पूरी योजना पर खर्च होने वाली लागत लगभग 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर होगी ।  प्राप्त अनुक्रमों को टंकणित रूप में किताब में संग्रहित किया जाए तो इसके प्रत्येक पृष्ठ में 1000 अक्षर हो तो इस प्रकार इस किताब में 1000 पृष्ठ होंगे । तब इस तरह से एक मानव कोशिका के DNA सूचनाओं को संकलित करने हेतु 3300 किताबों की आवश्यकता होगी । इस प्रकार बड़ी संख्या में आंकड़ों की प्राप्ति के लिए उच्च गतिकीय संगणक साधन की आवश्यकता होगी, जिससे आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण एवं पुनः उपयोग में सहायता मिलती है ।

मानव जीनोम परियोजना के लक्ष्य :-
(i) मानव के सभी जीनों (लगभग 20,000 - 25,000) की पहचान करना ।
(ii) मानव के जीनों (DNA)  को बनाने वाले 3.6×109 (3 बिलियन) क्षार युग्मों के अनुक्रमों का अध्ययन करना तथा प्राप्त सूचनाओं का आंकड़ों के रूप में संग्रह करना ।
(iii) आंकड़ों के विश्लेषण हेतु नई तकनीक विकसित करना ।
(iv) परियोजना द्वारा उत्पन्न होने वाले जातीय, नैतिक, कानूनी एवं सामाजिक मुद्दों (ELSI; Ethical, Legal and Social Issues) को समझाने एवं उनके बारे में विचार करने हेतु ।


------------------------

Saturday, 21 October 2017

10. जीन अभिव्यक्ति का नियमन (Regulation of Gene Exppression)

जीन अभिव्यक्ति का नियमन :-
आण्विक जीव विज्ञान सम्बंधित आधुनिक अध्ययन करने के अंतर्गत जीन को प्रेरित या दमित करके एंजाइम की उत्पत्ति को संचालित किया जाता है | इसके साथ ही जीन को निष्क्रिय या अवरुद्ध करके प्रोटीन संश्लेषण में अनुलेखन व अनुवादन जैसी प्रक्रियाओं को भी निष्क्रिय किया जा सकता है | इस प्रकार जीनों द्वारा किसी उपापचयी परिपथ की अभिक्रियाओं के नियन्त्रण को जीन अभिव्यक्ति कहते है |
जीन की अभिवयक्ति का यह नियमन प्रोकैरियोट एवं यूकैरियोट सजीवों में अलग-अलग प्रक्रियों द्वारा संचालित होता है जो निम्न प्रकार है -
(i) यूकैरियोट में जीन नियमन :-
यूकैरियोट में जीन नियमन निम्न स्तर पर हो सकता है -
(a) अनुलेखन स्तर (प्रारंभिक अनुलेखन का निर्माण)
(b) संसाधन स्तर (सम्बन्धन का नियमन)
(c) m-RNA का केन्द्रक से कोशिकाद्रव्य में अभिगमन
(d) स्थानान्तरण स्तर
जीन कोशिका में अभिव्यक्त होकर एक विशेष कार्य को सम्पादित करते है |
(ii) प्रोकैरियोट में जीन नियमन :-
प्रोकैरियोट में जीन नियमन निम्न स्तर पर हो सकता है -
E.coli में स्थित एंजाइम  बीटा (β)-गैलेक्टोसाइडेज, डाई सैकेराइड लैक्टोज का जल अपघटन कर गैलेक्टोज व ग्लूकोस का निर्माण करते है | जिसे जीवाणु उर्जा के स्रोत के रूप में कार्य करते है |
डाई सैकेराइड लैक्टोज बीटा (β)-गैलेक्टोसाइडेज गैलेक्टोज + ग्लूकोस
लैक्टोज जो जीवाणु के ऊर्जा का स्रोत है कि अनुपस्थिति में बीटा (β)-गैलेक्टोसाइडेज एंजाइम का संश्लेषण नहीं होता है | अतः यह एक उपापचयी शरीर क्रियात्मक स्थिति है जो जीन की अभिव्यक्ति को नियमित करती है |
एक भ्रूण का व्यस्क जीव में विकास एवं विभेदन जीन के विभिन्न समूह की अभिव्यक्ति नियमन का परिणाम है |
प्रोकैरियोट सजीवों में उपस्थित नियमनकारी जीन निम्न दो प्रक्रियाओं द्वारा जीनों की क्रियाशीलता का नियमन करते है |
(i) प्रेरण   (ii) दमन
प्रोकैरियोटिक में जीन अभिव्यक्ति के नियमन के लिए कुछ प्रभावी स्थल होते है जो अनुलेखन प्रारंभन दर को नियमित करते है |
अनुलेखन इकाई में एक निश्चित उन्नायक के साथ RNA पोलीमेरेज की क्रियाशीलता अतिरिक्त प्रोटीन की पारस्परिक क्रिया द्वारा नियमित होती है जो प्रारम्भक स्थल को पहचानने में सहायता देती है | ये नियामक प्रोटीन प्रेरण एवं दमनकारी दोनों रूप में कार्य कर सकती है |
प्रोकैरियोट DNA में प्रोमोटर स्थल या उन्नायक स्थल की उपलब्धता प्रोटीन की विशेष अनुकार्मों से अन्योन्य क्रिया द्वारा निर्मित होती है जिसे ऑपरेटर या प्रचालक कहते है |
अधिकतर ऑपेरोन (प्रचालेक) में ऑपरेटर (प्रचालक) स्थल प्रोमोटर भाग के पास स्थित होते है | ऐसी स्थिति में ऑपरेटर के अनुक्रम (नाइट्रोजनी क्षार) दमनकारी प्रोटीन से बंध जाते है | प्रत्येक ऑपेरोन का अपना एक विशिष्ट ऑपरेटर एवं दमनकारी प्रोटीन होता है |
eg. लैक ऑपेरोन लैक ऑपरेटर से मिलता है | यह विशेष रूप से लैक दमनकारी से अन्योन्य क्रिया करता है |

लैक ऑपेरोन मॉडल (The Lac Operon Model) :-

सर्वप्रथम आनुवंशिकविज्ञ फ्रेक्वस जैकब एवं जैव रसायनविज्ञ जैकब मोनाड ने E.coli जीवाणु का अध्ययन करने पर प्रोकैरियोट के जीन नियमन को समझाने के लिए ऑपेरोन मॉडल प्रस्तुत किया | उन्होंने E.coli में बीटा (β)-गैलेक्टोसाइडेज एंजाइम के संश्लेषण से सम्बंधित प्रेरण तंत्र का अध्ययन करते हुए जीन नियमन की प्रेरण एवं दमन अवधारणा विकसित की |
E.coli का लैक ऑपेरोन मॉडल मुख्यतः एंजाइम बीटा (β)-गैलेक्टोसाइडेज के संश्लेषण कार्य पर आधारित है | यह एंजाइम लैक्टोज शर्करा का विघटन ग्लूकोज एवं गैलेक्टोज में करता है | इसलिए इसे लैक ऑपेरोन मॉडल कहते है |
लैक ऑपेरोन में एक वर्तुलाकार DNA होता है जिसमे जीवाणु का आनुवंशिक पदार्थ स्थित होता है | इस ऑपेरोन में चार मुख्य घटक पाए जाते है जो समन्वित रूप से कार्य करते है, ये घटक निम्न है -
(i) संरचनात्मक जीन (Structural gene)
(ii) नियामक जीन (Regulator gene)
(iii) प्रचालक जीन (Operator gene)
(iv) उन्नायक जीन (Promotor gene)
(i) नियामक जीन (Regulator gene) :-
यह ऑपेरोन मॉडल में पाए जाने वाली विशेष प्रकार की जीन है जो प्रोमोटर जीन के पहले स्थित होती है | इनका विशेष कार्य संरचनात्मक जीन को नियंत्रित करना है | ये आवश्यकता अनुसार दमनकारी पदार्थ उत्पन्न करती है | इस प्रोटीनीय पदार्थ को 'i' (inhibitor gene) कहते है | इस प्रकार यह जीन एंजाइमी प्रोटीनों की संरचना का निर्धारण न करके अन्य जीनों जैसे संरचनात्मक जीन एवं प्रोमोटर जीन की अभिव्यक्ति का नियमन करते है |
(ii) संरचनात्मक जीन (Structural gene) :-
यह ऑपेरोन का प्रमुख कार्यकारी घटक  है जो प्रोटीन के लिए कोड निर्धारित करती है | E.coli के लैक ऑपेरोन में तीन प्रकार की संरचनात्मक जीन क्रमशः z, y एवं a पाई जाती है | ये जीन पोली सिस्ट्रोनिक m-RNA अणु का अनुलेखन करते है |
z जीन बीटा (β)-गैलेक्टोसाइडेज एंजाइम को कोडित करता है जो डाइसैकेराइड लैक्टोज के जल अपघटन से ग्लूकोज एवं गैलेक्टोज का निर्माण करता है |
y जीन परमिएज का कूटलेखन करता है जो लैक्टोज के कोशिका में प्रवेश को आसान बनाता है |
a जीन के द्वारा ट्रान्स एसीटायलेज का कूट लेखन किया जाता है जो लैक्टोज प्रेरण के समय बहुत थोड़ी मात्रा में उपलब्ध रहता है |
इस प्रकार से लैक ऑपेरोन के तीनों जीन के उत्पाद लैक्टोज उपापचयी के लिए आवश्यक है |
(iii) प्रचालक जीन (Operator gene) :-
यह प्रथम संरचनात्मक जीन के पास स्थित होती है | मॉडल में कार्य विभाजन के अनुसार प्रचालक (operator) जीन अनुलेखन क्रिया का दमन करता है एवं संरचनात्मक जीन पर ऋणात्मक नियन्त्रण करता है |
(iv) उन्नायक जीन (Promotor gene) :-
यह ऑपरेटर जीन के आगे पाए जाने वाला ऑपेरोन का विशिष्ट भाग है क्योंकि एंजाइम RNA पोलीमेरेज इससे सम्बद्ध रहता है | इसका कार्य प्रोटीन निर्माण नहीं होता है अपितु पोलीमेरेज की उपस्थिति के कारण प्रोमोटर जीन, संरचनात्मक जीन के अनुलेखन का प्रारंभन करता है |

------------------------

Narration - Direct and Indirect

Direct को  Indirect (Reported speech) में बदलने के tenses से संबंधित नियम :-